window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 3.8 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा 4G VoLTE - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 February 2018

3.8 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा 4G VoLTE



नोकिया और BSNL (भारत संचार निगम लि.) ने एक नेटवर्क आधुनिकीकरण समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत BSNL देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में 4G और वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सेवाएं लॉन्च करेगी. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.


नोकिया देश के 10 टेलीफोन सर्किलों में टेक्नोलॉजी का विस्तार करेगी, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना शामिल हैं. यह सेवा BSNL के 3.8 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी.


आईएएनएस की खबर के मुताबिक, बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, लगातार परिवर्तन और इनोवेशन की भूख हमें उत्कृष्टता की ओर ले जाती है. सबसे बेहतर उपलब्ध टेक्नोलॉजी के साथ हम श्रेणी में सबसे अच्छी नेटवर्क स्पीड, कवरेज और क्षमता प्रदान करेंगे.'

बयान में कहा गया कि नोकिया सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नेटवर्क इन्स्टॉलेशन की प्रक्रिया को सरल बनाएगा, जिससे बीएसएनएल की परिचालन लागत में कमी आएगी और एक ही रेडियो यूनिट से 2G, 3G और 4G ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जा सकेगी. नई VoLTE सेवाएं बीएसएनएल के 4G ग्राहकों को HD क्वालिटी की वॉयस और तेज कॉल कनेक्शन प्रदान करेगा.

साल 2017 में नोकिया और बीएसएनएल ने भारतीय बाजार में 5G के विस्तार के लिए एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किया था.

नोकिया के भारतीय परिचालन प्रमुख संजय मलिक ने कहा, 'हमारी टेक्नोलॉजी के विस्तार से बीएसएनएल को नई वॉयस और डेटा सेवाएं लॉन्च करने और भारत में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।