window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जानिए जियो के पोस्टपेड प्लान की कीमत और सुविधाएं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 May 2018

जानिए जियो के पोस्टपेड प्लान की कीमत और सुविधाएं


रिलायंस जियो इंफोकॉम प्रीपेड सर्विस के साथ अब ग्राहकों के लिए पोस्टपेड सर्विस भी लेकर आया है. जियो के 'जीरो टच' पोस्टपेड प्लान में न केवल फ्री वॉइस कॉल्स और एनलिमिटेड एसएमएस मिल रहा हैं वहीं इसमें खास बात ये है कि ग्राहक इंटरनेशनल कॉल्स बिना किसी सिक्योरिटी के सिर्फ 50 पैसे प्रति मिनट पर कर पाएंगे. एकदम नई जियो पोस्टपेड की सर्विसेज ग्राहकों को 15 मई 2018 से मिल सकेंगी.

बेस्ट टैरिफ
199 रुपये में अननिमिटेड इंडिया प्लान, इंटरनेशनल कॉलिंग 50 पैसे प्रति मिनट पर और इंटरनेशनल रोमिंग 2 रुपये से शुरू होगी. जियो ने अपने पोस्टपेड सर्विसेज के लिए बेहद आकर्षक और ग्राहक के लिए आसान इंटरनेशनल कॉलिंग और इंटरनेशनल रोमिंग टैरिफ प्लान निकाले हैं. इसके जरिए जियो के ग्राहक विदेश में रह रहे अपने दोस्तों और परिजनों से बेहद कम कीमत पर बात कर पाएंगे.

जानिए जियो के पोस्टपेड प्लान की कीमत और सुविधाएं
इसके लिए आपको 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान लेना होगा और इसमें आपको मंथली 25 जीबी डेटा मिलेगा. वॉइस कॉल फ्री होंगी और अनमिमिटेड एसएमएस होंगे. जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन होगा और आईएसडी बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के प्री-एक्टिवेट रहेगी और इंटरनेशनल रोमिंग भी बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के केवल एक क्लिक से एक्टीवेट हो जाएगी.

क्या है जियो पोस्टपेड
भारत का पहला जीरो टच सर्विस एक्सपीरिएंस-इसके तहत सभी पोस्टपेड सर्विसेज जैसे वॉइस कॉलिंग, इंटरनेट, एसएमएस. इंटरनेशनल कॉलिंग प्री-एक्टीवेटेड रहेंगी.
अनलिमिटेड प्लान-ग्राहकों के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं और न ही ऊंचे बिल आएंगे जैसे कि अन्य प्लान में होता है.
ऑटो पे-इसके तहत बिल का ऑटो पे का ऑप्शन मिलेगा और जीरो क्लिक पेमेंट सर्विस मिलेगी जिससे आपको बिल के पेमेंट के लिए चिंता नहीं करनी होगी.
ई-बिल चुटकियों में-हर महीने के आखिर में आपके इनबॉक्स में ई-बिल पहुंचेगा और रियल टाइम में आप अपना पोस्टपेड बिल चेक कर पाएंगे.
हमेशा ऑन रहने वाली सर्विस-बिना बाधा के 24x7 चलने वाली सेवा जो कभी भी कहीं भी बंद नहीं सकती.

जियो पोस्टपेड को जॉइन करें बिना अपना मौजूदा नंबर बदले
अपने मौजूदा नंबर पर ही जियो पोस्टपेड को एंजॉए करें और इसके लिए सिर्फ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी करना होगा. घर पर ही सिम डिलीवरी और एक्टीवेशन बिलकुल सुविधाजनक तरीके से होगा. केवाईसी करने के लिए सिर्फ 5 मिनट का वक्त लगेगा.

अपनी प्री-पेड सर्विसेज के साथ टेलीकॉम मार्केट में छाने के साथ ही जियो अब पोस्टपेड मार्केट में भी कब्जा जमाने की तैयारी कर रही है. इस नई सेवाओं के साथ ही पोस्टपेड सर्विसेज की परिभाषा को दोबारा लिखने की ताक में है. जियो अपनी पोस्टपेड सर्विसेज के लिए सबसे कम टैरिफ के साथ मुकाबले के लिए भारत और विदेश में तैयार है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।