window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Basti-सरदार सेना के जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 August 2018

Basti-सरदार सेना के जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क



आरक्षण बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए सरदार सेना ने अमरौली शुमाली ,औड़जंगल ,भिरियाँ के दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क किया ,क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरदार सेना के जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल ने जहलीपुर में युवाओं और किसानों से बात करते हुए  बताया कि वर्तमान सरकार पिछड़ा व दलित वर्ग के आरक्षण में कटौती करके उनका हक मारने का काम कर रही है  ,उन्होंने बताया कि 27 जून 2018 को परिवहन निगम में 127 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया जिसमें ओबीसी आरक्षण पूरी तरहं से खत्म कर दिया गया है ,उन्होंने बताया कि गोरखपुर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति में क्रमशः84 और 90 प्रतिशत नियुक्ति उच्च वर्ग के लोगों का हुआ है ।उन्होंने नीट की परीक्षा ,सचिवालय ,यूपीएससी ,और यूपीएसएसएससी सहित प्रदेश के तमाम नियुक्तियों में  सरकार पर पिछड़ा  वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया ,श्री पटेल ने कहा कि यदि समय रहते सरकार को नही जगाया जाएगा तो वंचित लोगों के हक अधिकार को मुट्ठी भर लोग खा जाएंगे।

किसान मंच के जिलाध्यक्ष बेचूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षण बचाओ हुंकार रैली को 25 अगस्त को सुबह 11 बजे आईटीआई परिसर से निकलकर , रौता चौराहा ,रोडवेज ,दक्षिण दरवाजा ,जिला अस्पताल कोतवाली, रोडवेज के रास्ते कंपनी बाग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पंहुच कर  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

  जनसम्पर्क के दौरान प्रभाकर दीप्ति वर्मा, सत्यनारायण पटेल, नागेंद्र पटेल, राहुल पटेल,सुधाकर चौधरी, दृगपाल ,रामवरन यादव ,प्रदीप चन्द्र वर्मा ,विकास चौधरी ,सुरेश चौधरी ,जमुना यादव, हरिशंकर चौधरी, महंत यादव, महेंद्र यादव ,रविन्द्र चौधरी ,रतिभान चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से रैली में पँहुचने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।