window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर-पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो लखनऊ में होगा राज्य स्तरीय विशाल रैली - भक्तराज राम त्रिपाठी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 August 2018

गोरखपुर-पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो लखनऊ में होगा राज्य स्तरीय विशाल रैली - भक्तराज राम त्रिपाठी



ब्यूरो -कृपा शंकर चौधरी
तहकीकात न्यूज़ गोरखपुर

उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तीन दिन का कार्य बहिष्कार 31 अगस्त को खत्म हो गया ।

 इस अवसर पर भक्तराज राम त्रिपाठी के अध्यक्षता में हजारों की संख्या में लोग रानी लक्ष्मीबाई पार्क में जुटे एवं इस आंदोलन को समर्थन दिए ।


भक्तराज राम त्रिपाठी ने बताया कि इस आंदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 9 अगस्त को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि 20 दिन का समय देने पर भी सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाने के बाद कार्य बहिष्कार का फैसला किया गया । अब भी सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया तो 8 अक्टूबर से राज्य स्तरीय विशाल रैली लखनऊ में आहूत किये जाने का है जिसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हेतु अपनी सहभागिता देंगे ।

कार्य बहिष्कार के आखिरी दिन के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हजारों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एकत्रित हुए और इस मंच को तमाम विभागों द्वारा समर्थन दिया गया ।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।