window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोंण्डा /बभनजोत -धड़ल्ले से काटे जा रहे पेड़, बिगड़ रही आबोहवा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 19 August 2018

गोंण्डा /बभनजोत -धड़ल्ले से काटे जा रहे पेड़, बिगड़ रही आबोहवा


ब्यूरो तहकीकात न्यूज़ गोंडा 

सरकार लगवाए पेड़, वनविभाग के कर्मचारी कटवाएं पेड़


सरकार द्वारा हर साल करोड़ों रुपए हरियाली के नाम पर खर्च किए जाते हैं। सरकार की मंशा है, पर्यावरण को हरा-भरा रखा जाए। इसके लिए तमाम योजनाएं संचालित हो रहीं हैं। वहीं जनपद में कुछ लोग सरकार की इस मंशा पर पलीता लगाने पर तुले हुए हैं। नए पेड़ लगाना तो दूर, पुराने पेड़ों को ही काटने पर आमादा हैं।
अधिकारी क्युं अपना पल्ला झाड़ रहे है ये कहकर कि मामला संज्ञान में नहीं है खोड़ारे थाना क्षेत्र के सुकरौली ग्राम पंचायत मजरा गोरहिया में हरे पेड़ों की कटान धड़ल्ले से जारी है।पुलिस और वन विभाग की मिली भगत से वन माफिया क्षेत्र में हरे वृक्षों को काटकर अवैध तरीके से आरा मशीनों पर पहुंचा रहे है।परन्तु इस ओर न तो मुकामी पुलिस ध्यान दे रही है और न ही वनकर्मी।

जिसके कारण क्षेत्र में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें 15 अगस्त से हि हरे पेड़ कि कटान शुरू है।जिसकी सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर केवल खाना पूर्ति कर चली गयी। आज भी बेखौफ दबंग ठेकेदार अपना काम करवा रहा है।बिना किसी की परवाह किऐ
जंगल राज तो नहीं कह सकते मगर।माफिया राज जरूर कह सकते हैं

चुंकि लकड़ी माफियाओं को कोई डर नहीं

दिन दिहाड़े करते जो भी करते हैं।


 क्या कहना  है वन रक्षक केसी प्रसाद का

ठेकेदार मो० हुसैन को बोलकर गया हुं कि अपना खशरा खतौनी दे दो जो जुर्माना होगा वो लिया जायेगा।इनके बिगड़े बोल ही आज भी उसी जगह हरे पेड़ काटे जा रहे हैं।
आम जामुन के साथ साथ तीन सागौन के पेड़ को भी छति पहुंची है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।