window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 2019 का लोकसभा देश के भाग्य के लिए निर्णायक होगा चुनाव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 September 2018

2019 का लोकसभा देश के भाग्य के लिए निर्णायक होगा चुनाव



तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंर्तगत आज भारतीय जनता पार्टी उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मुंशी प्रेमचन्द्र स्मारक लमही, जनपद वाराणसी में श्रमदान किया। इस अवसर पर लमही में सी.एस.आर. के माध्यम से निर्मित शुलभ शौचालय का शिलान्यास भी किया गया तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठ करके स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में दिये गये मा0 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना। 
इस अवसर पर डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही शालीनता से स्वच्छता के संबंध में देश के नागरिकों को जागरूक करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने आजादी के समय के महापुरुषो को याद करते हुए उनकी ईमानदारी पर चर्चा की, महात्मा गांघी जी पुरे देश के स्वीकार्य नेता थे लेकिन गांधी परिवार ने उनके नाम की टाइटिल/उपाधि तो अपने नाम के साथ रखी, लेकिन गांधी जी के आदर्शो और संस्कारों को नहीं स्वीकारा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गांधी जी के संस्कारों को स्वीकार्य किया। 

डा0 पाण्डेय ने इस अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए प्रधानमंत्री जी की सराहना की कि प्रधानमंत्री ने नर्मदा नदी पर विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति लगाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि सपा, बसपा, कांग्रेस निजी स्वार्थो के लिए काम करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज तथा गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। आज वाराणसी ऐसे बदल रहा है जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। 
2019 का लोकसभा चुनाव देश के भाग्य के लिए निर्णायक चुनाव होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देते हुए देश के नवनिर्माण में लगे और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कि एक नये भारत के निर्माण के लिए अग्रसर है उनका समर्थन करें। विपक्ष केवल मोदी विरोध की बात करता है तथा देश के विकास के लिए बाधक है। भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के संबंध में कोई भी समझौता नहीं करेंगी। 
डा0 पाण्डेय ने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितम्बर से गांधी जयंती यानि 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में पुनः बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाइए और देश के नवनिर्माण में भागीदार बनिए। स्वच्छता के क्षेत्र में सरकार ही नहीं अपितु बहुत सारी संस्थाये सराहनीय काम कर रही है, जिनको मैं बधाई देता हूँ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, उदय प्रताप सिंह पप्पू, रामप्रकाश दुबे, उमेश दत्त पाठक, विनोद सिंह, जयनाथ मिश्रा, अभिषेक राजपूत, धनंजय शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।