window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज -गंगा नदी में बाढ़ आने से कई गांवों की करीब 300 बीघा फसल बर्बाद हो गयी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 September 2018

कन्नौज -गंगा नदी में बाढ़ आने से कई गांवों की करीब 300 बीघा फसल बर्बाद हो गयी

रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी

कन्नौज में विगत दिनों पूर्व हुई लगातार वारिश से जिले की निचली गंगा के साथ ही साथ सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। गंगा नदी में बाढ़ आने से कई गांवों की करीब 300 बीघा फसल बर्बाद हो गयी फसलों के डूबने से किसानों के आगे खाने के लाले पड़ गए है।


खेतों में पानी भरने से किसानों की तैयार खड़ी फसल धान, धनिया, मक्का, हरी मिर्च, लौकी आदि कि फसले पूर्णतया बर्बाद हो गयी है। बाढ़ से फसलों के नुकसान के आकलन के लिए जांच कमेटी भी बनाई गई लेकिन अभी तक बाढ़ प्रभावित गांवों में कोई टीम नहीं पहुंची है।
 
उपजिलाधिकारी कन्नौज का कहना है कि आज रिलायंस बीमा कंपनी को बुलाया गया है उनसे बात कर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। आपको यह भी बताते चले कि हर साल प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था।
 
 
 
बाढ़, आंधी, ओले, तेज बारिश से उनकी फसले खराव हो जाती थी। ऐसे संकट से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की थी इसे 13 जनवरी 2016 को शुरू किया गया था। इसके तहत किसानों को खरीफ की फसल के लिए 2 फीसदी प्रीमियम और रवी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।