window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है- सुरेश राणा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 September 2018

गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है- सुरेश राणा

तहकीकात न्यूज़ डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर जनसहयोग केन्द्र में आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री सुरेश राणा ने आमजन की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला व डा0 राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।
 





जनसहयोग केन्द्र पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक वार्ता में सुरेश राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने बताया गन्ना मूल्य के भुगतान के संदर्भ में भी जानकारी दी और कहा कि चीनी मीलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 की गई गन्ना खरीद के लिए 4.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से 500 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

राणा ने कहा प्रदेश की योगी सरकार जन कल्याण के लिए कृत्संकल्पित होकर काम कर रही है। इसीलिए सरकार के साथ-साथ संगठन के स्तर पर भी आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।