Friday, 28 September 2018
कानपुर-व्यापारियों ने भारत बन्दी पर ऑनलाइन कम्पनी का पुतला फूंका
जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स द्वारा वालमार्ट और फ्लिपकार्ट के
सौदे के खिलाफ भारत बंद का असर कानपुर में भी मिला जुला दिखाई दिया। इस
बन्द में कानपुर के सर्राफा व्यापारियों के साथ छोटे कारोबारियों ने भी
दुकान बंद करके अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। व्यापारियों ने इस दौरान बताया कि
वालमार्ट द्वारा देश के रिटेल व्यापार पर कब्ज़ा जमाने के लिए एक जरिया है
जिसके कारण छोटे व्यापारियों का व्यापार का चौपट हो जाएगा
जिसको
लेकर आज रिटेल में FDI फ्लिपकार्ट वालमार्ट डील के विरोध करते हुए धारा
411/412 पर संशोधन की मांग को लेकर "कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स"
द्वारा आज "भारत व्यापार बंद" के नाम से प्रदर्शन किया गया जहां सैकड़ो की
संख्या में व्यापारियों ने एकत्र होकर विदेशी ऑन लाइन कंपनी का फूलबाग
चौराहे में पुतला भी फूँका । इस दौरान इस बन्दी में सभी बाज़ारो ने इस विरोध
प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
क्या कहना है व्यापारियों का
पुतला
फूंक रहे कैट के प्रदेश महामंत्री पंकज अरोरा ने बताया की जिस तरह से
वालमार्ट और फ्लिपकार्ड बाजार में आ गया है उससे रिटेल का व्यापार पूरी तरह
से बर्बाद हो रहा है जिसको लेकर वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ से मिले थे पर सही निराकरण न निकाल पाए जाने के कारण आज
व्यापारियो ने एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन किया है और वालमार्ट फ्लिपकार्ड
का पुतला भी फूँका गया है। हमारी मांग है कि धारा 411 /412 में संशोधन किया
जाए।
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.


सभी व्यपारी भाइयों को सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
ReplyDelete