window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 September 2018

लखनऊ में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो

पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी , एम.एल.सी. एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह, मोहन सिंह  के परिवारीजन, पूर्व विधायकइरशाद खां, प्रदेश कोषाध्यक्ष  राजकुमार मिश्रा तथा एडवोकेट अतुल यादव (ऋषिकेश) आदि उपस्थित थे।
     
 

वक्ताओं ने कहा कि डाॅ0 लोहिया जी से लेकर अखिलेश यादव तक समाजवादी आंदोलन में मोहन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे आजीवन समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संघर्षरत रहे। मोहन सिंह को सर्वश्रेश्ठ सांसद का सम्मान भी मिला था। उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। वह जनपद देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र से 1977 में सर्वप्रथम विधायक निर्वाचित हुए थे।मोहन सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी थे। वह छात्र-युवा आन्दोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने 1975-76 के आपातकाल में जेल यातना भी झेली थी। मोहन सिंह जी ने अनेक पुस्तकों का लेखन कार्य किया है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।