window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हार के साथ दौरा भी हुआ समाप्त टीम इंडिया का - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 September 2018

हार के साथ दौरा भी हुआ समाप्त टीम इंडिया का

  

रिपोट - सत्य प्रकाश चौधरी  (लखनऊ )

भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब समाप्त हो गया है। टीम इंडिया को सीरीज में 4-1 की हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भारत को 464 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में टीम इंडिया दूसरी पारी में 345 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले 

एलिस्टर कुक को मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब मिला। उन्होंने पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में 147 रन बनाए।

हालाँकि मैच में दो ओर ऐसे बल्लेबाज थे, जो इस ख़िताब के बराबर के हक़दार थे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पंत ने एक  समय जीत की ओर कदम बढ़ा दिया था। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 204 रन की पार्टनरशिप की और मैच में टीम इंडिया की उम्मीद को जिंदा रखा। केएल राहुल ने दूसरी पारी में 224 गेंद में 149 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी उनका बखूबी साथ दिया। पंत दूसरी पारी में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, और उन्होंने 146 गेंद में 114 रन बना डाले।

इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन को संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।