window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती -पुलिस लाईन सभागार में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 September 2018

बस्ती -पुलिस लाईन सभागार में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी



मीडिया डेस्क 
तहकीकात न्यूज़ बस्ती

पुलिस लाईन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी किया। अपराध गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए जवानो के समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देश दिया गया। 

आगामी त्यौहार मोहर्रम,गणेश चतुर्दशी एवं कजरी तीज पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के सम्बन्ध में समीक्षा किया गया |

वांछित अभियुक्तो की स्थिति जिनके विरुद्ध धारा 174 भादवि0 व 83 जा0फौ0 के अंतर्गत की गयी कार्यवाहियो के सम्बन्ध में समीक्षा किया गया |


महिला अपराध से सम्बन्धित अभियोगों में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध में दिए गये निर्देश के अनुपालन में कृत कार्यवाही का विवरण एवं अन्य बिन्दुओ पर ,वाहनों से जाने वाले बच्चो की सुरक्षा, अभियान एंटी रोमियो ,एडीजी अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ के आदेशानुसार आईजीआरएस से सम्बन्धित पोर्टल पर भू-माफियाओ के विरुद्ध की गयी कार्यवाही, , आईजीआरएस से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र ,डायल 100 से सम्बन्धित रूट चार्ट आदि के सम्बन्ध में समीक्षा किया गया |



समस्त थानो के अपराधों की समीक्षा की गयी एवं इनके थाने स्तर पर की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा घटित अपराधों में कमी लाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन अपराधो का अनावरण नही हुआ है उनका अतिशीघ्र अनावरण करने, मादक द्रव्यों की अवैध विक्री पर रोक लगाने ,वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारन्टियों की गिरफ्तारी, अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही , प्रार्थना पत्रो के त्वरित निस्तारण, अभियोगो का शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना, सम्प्रदायिक अराजक तत्वो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने का कड़ा निर्देश दिया। 


जनशिकायतो के निस्तारण में शिथिलता बरतने गुमशुदा बच्चो की बरामदगी न करने , हत्या, लूट,नकबजनी , चोरी के अनावरण को शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया | । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण , अपराधों का रोकथाम और घटना का अनावरण शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।