window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुरक्षा में तैनात गनमैन ने मारी गोली,जज की पत्नी और बेटे को - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 October 2018

सुरक्षा में तैनात गनमैन ने मारी गोली,जज की पत्नी और बेटे को

अर्काडिया मार्केट

मीडिया डेस्क 

गुरुग्राम में शनिवार को अर्काडिया मार्केट के सामने चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट श्रीकांत शर्मा (एडीजी) की पत्नी और बेटे को गोली मारी गई। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया लेकिन बताया जा रहा है कि मां-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली इन्ही की सुरक्षा में तैनात गनमैन ने चलाई और घटना को अंजाम देकर फरार है। 

सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे के करीब गनमैन इन दोनों को सरकारी कार से अकार्डिया मार्केट लेकर गया था। बाजार में रोज की तरह ही काफी भीड़भाड़ थी कि अचानक गोली चलने की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। 

कुछ देर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि गनमैन घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहा। सेक्टर 50 स्थित थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी गनमैन की तलाश में जुट गई है। वहां मौके पर गुरुग्राम की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सबूत इकट्ठा करने कोशिश में है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।