window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- पिया मन भाने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करवा चौथ स्पेशल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 October 2018

फर्रुखाबाद- पिया मन भाने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करवा चौथ स्पेशल

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख कर अपने पति की दीर्घायु की कामना कर रही हैं.करवा चौथ पर पिया मन भाने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करने की तैयारी कर रही हैं। करवाचौथ का इंतजार हर सुहागिनों को ब्रेसबी से होता है।



दिनभर अन्न-जल त्याग कर जब रात को पत्नियाँ सज-सँवरकर, हाथों में पूजा की थाली लिए छलनी से चाँद को निहार कर अपने पति के हाथों से पानी पीती हैं तो न केवल पत्नियों को उनके व्रत का प्रतिसाद मिलता है |करवा चौथ व्रत और पूजन की खास क्रिया विधि है. पर  पुलिस सेवा में आयी महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत खास इम्तहान लेकर आता है. त्योहारी मौसम में पड़ने वाले करवा चौथ पर्व के लिए महिला पुलिस कर्मियों को अवकाश मिल पाना संभव नहीं है इसलिए वे अपनी ड्यूटी को सजगता के साथ करने के साथ ही करवा चौथ का व्रत भी रखे हैं।
  
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ पर्व पर इस बार हाईटेक असर देखने को मिला। जिन महिलाओं के पति शहर से दूर थे, उन्होंने पहले चांद की पूजा की फिर वीडियाे कॉलिंग कर पति का चेहरा छलनी में देखा। पति ने भी वीडियो कॉलिंग पर ही पत्नी को आशीर्वाद देकर उनका व्रत खुलाया।पति के हाथों पानी ग्रहण कर महिलाओं ने अपना व्रत खोला। इस पति से वीडियो कॉलिंग की और मोबाइल में ही पति का चेहरा छलनी से निहारा। 




इस पर उन्होंने भी वीडियो कॉलिंग कर पति का चेहरा छलनी से देखा। इसके बाद ही उपवास खोला। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही बाजार में चहल-पहल थी। सुहागिनों ने पूरे दिन पूजा-अर्चना की। व्रत कथा सुनी। मान्यतानुसार इसके बाद शाम को सोलह शृंगार किए। इसके बाद आरती सजाकर महिलाएं छत पर पहुंची और चांद निकलने का इंतजार करने लगी। चांद को छलनी लगाकर देखा और पूजा की। 
    
थाना प्रभारी पूनम जादौन बताती हैं कि उनके थाने में दस विवाहित सिपाही हैं और उनमे से कोई करवा चौथ की छुट्टी लेकर व्रत नहीं कर रहा है. सभी व्रत भी कर रहे हैं और ड्यूटी भी कर रहे हैं. ड्यटी के साथ व्रत रखना कठिन है पर करते हैं. कई बार चुनाव आदि की अत्यधिक व्यस्तता रही और शाम को पूजा की तैयारी के लिए आधा घंटे का ही समय मिल पाया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।