window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सीरीज जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 October 2018

सीरीज जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

 
लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 272 रनों से जीता था, जो टीम की टेस्ट इतिहास की सबसे ब़़डी जीत थी। अब दूसरा टेस्ट भी जीतकर मेजबान टीम सीरीज में विपक्षी टीम का सफाया करना चाहेगी।
 
विराट कोहली तीन स्पिनरों अश्विन, जडेजा और कुलदीप यादव की तिकड़ी के साथ मैदान संभालेंगे जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा उमेश यादव और मो. शमी के पास होगा। दूसरी ओर कैरेबियाई टीम को अपना आत्मविश्वास फिर हासिल करना होगा। तेज गेंदबाज केमार रोच और हरफनमौला जेसन होल्डर की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। ये दोनों चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेले थे। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा खासकर भारतीय स्पिनरों के सामने।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।