window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह” मनाया जायेगा - सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 October 2018

सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह” मनाया जायेगा - सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी

चीफ रिपोटर - up चन्द्र मोहन तिवारी 
 
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह” मनाया जायेगा। 
 
 
 
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद द्वारा सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया जा चुका है और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां भी पूर्ण कर ली है। सम्मान सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव गांव भ्रमण करते हुये, पदयात्रा, चैपाल, नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने के साथ साथ किसानों को सरदार पटेल सम्मान पत्र से सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में भी प्रदेश मुख्यालय पर गोष्ठी आयोजित करके “सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह की शुरूआत की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।