window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - मुख्य त्योहार करवा चौथ को लेकर टप्पेबाज गिरोह सक्रीय ,महिलाओ को बनया अपना निशाना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 October 2018

कन्नौज - मुख्य त्योहार करवा चौथ को लेकर टप्पेबाज गिरोह सक्रीय ,महिलाओ को बनया अपना निशाना

रिपोर्ट --मोबीन मन्सुरी

महिलाओं का मुख्य त्योहार करवा चौथ को लेकर टप्पेबाज गिरोह सक्रीय है। त्योहार को मद्देनजर रखते हुए भीड़भाड़ के दौरान हांथ की सफाई करते हुए इस गिरोह के सदस्य महिलाओ को ही अपना निशाना बना रहे है।



जिसके चलते शहर के सरायमीरा में दिन दहाड़े एक महिला करवाचैथ के त्योहार में चूंड़िया लेने पहुंची जहाॅ टप्पेबाज गिरोह ने उसको अपना निशाना बना लिया। महिला ने इसकी शिकायत मौके से ही डायल 100 पुलिस से की जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाॅच पड़ताल शुरू कर दी है।



सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्षनगर सरायमीरा की रहने प्रियंका सक्सेना पत्नी पवन सक्सेना सरायमीरा बाजार में करवा चौथ त्योहार के लिए चूड़ियां लेने पहुंची थी कि तभी दुकानदार से चूड़ियां लेने के लिए पर्स निकाला इसके बाद वहाॅ खड़ी टप्पेबाज गिरोह की कुछ महिलाओं ने प्रियंका को अपना निशाना बनाया और फिर प्रियंका के पास से उसका पर्स लेकर रफचक्कर हो गयी। जब तक प्रियंका कुछ समझ पाती टप्पेबाज गिरोह के सदस्य मौके से गायब हो चुके थे। महिला के पर्स में दस हजार रूपये की नकदी और पेनकार्ड व आधारकार्ड था जिसके बाद महिला रोती-बिलखती इधर-उधर अपना पर्स ढूंढ़ती रही। 



परेशान महिला ने इस बात की शिकायत डायल 100 पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला प्रियंका से पूरी जानकारी की। जानकारी के बाद पुलिस ने पास में ही लगे सीसीटीवी को भी खंगाला लेकिन पुलिस के हांथों सीसीटीवी से कोई सफलता नही मिली जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए जाॅच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का भी मानना है कि त्योहार को लेकर इस तरह की घटनायें हो रही है। जिसपर पुलिस भी सक्रीय है। इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।