window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के साथ यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इस अंदाज में मनाया जन्मदिन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 19 October 2018

कानपुर - मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के साथ यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

कानपुर ब्यूरो - रवि गुप्ता



यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने प्रिय और चहेते प्रदेश के मंत्री का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान रामलीला के पात्र भी मंत्री सतीश महाना के साथ खड़े होकर जन्मदिन मनाया।


दशहरा पर्व पर वैसे तो चारो तरफ रावण दहन की ही धूम मची है वही दशहरे के दिन जिसका भी जन्मदिन पड़ता है उसे लोग मजाक में ही सही राम से कम रावण से ज्यादा जोड़कर देखते है यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का भी जन्मदिन भी दशहरा के दिन ही होता है लेकिन ऐसे में मंत्री जी ने कानपुर में अपने जन्मदिन को इस अंदाज से मनाया की उनके साथ साथ देखने वालो के लिए भी उनका जन्मदिन एक यादगार बन गया।

मंत्री ने लालबंगले में चल रही रामलीला के पूरे कलाकारों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी कलाकार राम दरबार की तरह सजे धजे मौजूद रहे। मंत्री ने केक काटा और सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाते हुए उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। और सभी का केक खिलाकर मुंह मीठा करवाया और रामलीला की इस सवारी को आगे रवाना किया।

मंत्री सतीश महाना ने इस अवसर पर सभी शहरवासियों को दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि भगवान् राम हमारे आराध्य है ऐसे में दशहरा के पावन दिन उनके राम दरबार के साथ अपना जन्मदिन मानकर मुझे परम ख़ुशी मिली है। साथ ही दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है भगवान राम का सबसे बड़ा गुण था उनकी संस्कार शीलता सबको साथ लेना का स्वभाव था। उनका सन्देश लेकर सबको साथ लेकर चलना चाहिए रावण के अंदर अहंकार था वह केवल मैं को लेकर जीता था.दहशरा पर्व असत्य के ऊपर सत्य की जीत का प्रतिक है इसलिए कभी भी अत्याचार का साथ नही देना चाहिए समाज एक दूसरे के सहयोग के साथ चलता है। विनोद गुप्ता ने बताया कि हमारे मंत्री सतीश महाना जी का भगवान राम दरबार के साथ उनका केक काटकर जन्मदिन मनाया है और भगवान राम से प्रार्थना की है


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।