window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- वाइको की चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 October 2018

फर्रुखाबाद- वाइको की चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

जिले में वाइको की चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है पुलिस के कहने पर लोगो ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाने शुरू कर दिए फिर भी चोर वाइको की आसानी से चोरी करते कैमरे में कैद भी हो जाते है।लेकिन पुलिस उनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।



ताजा मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के सीएचसी अस्पताल है जहां पर समरपाल पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी इटारिया अपनी पत्नी का प्रसव कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।वह अपनी टीवीएस स्पोर्ट वाइक यूपी 76 आर 6463 को लेकर आया था जिसको उसने अस्पताल में खड़ी कर दी।अस्पताल में दर्जनों लोग आते है लेकिन रात के समय चार लोग आये जिन्होंने एक एक करके बाइक को देखा उसके बाद पूरे अस्पताल में घूमकर लोगो पर नजर बनाए रखे उसके बाद एक आदमी वाइक के पास बैठकर दूसरे साथी का इंतजार करने लगा तभी दूसरा साथी आकर वाइक के ऊपर बैठकर उसका लॉक खोलता है फिर बाहर अन्य लोगो को देखने चला जाता है।तीसरा साथी वाइक को हिलाकर उसमे प्रट्रोल देखता है चौथा साथी वाइक में किक मारकर ले जाता है।




यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाता है।वाइक चोरी हो जाने पर पीड़ित पागलो की तरह पूरे अस्पताल में वाइक को खोजने के बाद जब पुलिस के पास जाता है तो एसओ उसको थाने से भगा देते है जब वह कहता है कि वाइक चोरी करने वाले कैमरे में कैद है फिर भी पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है।



आखिर पुलिस चोरो के हौसले बुलंद किये हुए है जबकि जिले के एसपी सन्तोष मिश्रा रोजाना रात में गश्त स्वयं करते है।लेकिन थानों की पुलिस सुधरने का नाम नही ले रही है।यही हाल बना रहा तो जनता का विस्वास पुलिस के ऊपर से हट जायेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।