window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर-शहरवासियों को स्पाइसजेट की एक और सौगात - अब मुम्बई दूर नही - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 October 2018

कानपुर-शहरवासियों को स्पाइसजेट की एक और सौगात - अब मुम्बई दूर नही

ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता


कानपुर-शहरवासियों के लिए अहिरवां एयरपोर्ट ने एक और नई सौगत दी है जहां अब तक शहरवासी दिल्ली तक का सफर कर रहे थे वही आज से उनके लिए मुम्बई की हवाई सेवा भी शुरू कर दी गयी आज इस अवसर पर कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा ने विमान को हरी झंडी दिखकर मुंबई के लिये रवाना किया।
 

कानपुर से मुम्बई के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर व्यापारियों के लिए भी और हर शहरवासियों के लिए भी बड़ी सौग़ात दी है। आज दोपहर 2 बजे मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने स्पाइसजेट के बोइंग विमान 737-800 जिसमें 198 यात्री बैठ सकते है उसे हरी झंडी दिखाकर मुम्बई के लिये रवाना किया रवाना करने से पहले यात्रियों का भाजपा के कार्यकताओ ने फूल माला और टीका लगाकर उनका स्वागत भी किया।



मुम्बई जाने वाले इस विमान में 88 यात्री कानपुर से मुम्बई के लिये यात्रा कर रहे थे। जबकि यही विमान 145 यात्रियों को लेकर मुम्बई से कानपुर दोपहर 1ः13 पर लेकर आया था। कानपुर से मुम्बई के लिए जो समय है वह सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मुम्बई से उड़ान भरेगा और दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर कानपुर पहुँचेगा।


और फिर वापसी में ये विमान दोपहर 2 बजे कानपुर से उड़ान भरेगा और शाम 4 बजकर 15 मिनट पर मुम्बई लैंड करेगा। एयरपोर्ट पर कानपुर से मुम्बई के लिए टिकट काउंटर भी शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सुभाष शर्मा ने कहा कि अब कानपुर भी दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, बेंगलूरू एवं हैदराबाद आदि के विमान के लिये सेन्टर बन गया है। यह शहरवासियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है। मण्डलायुक्त के झण्डी दिखाते समय एयरफोर्स स्टेशन के कमाण्डर एवं निदेशक विमानपत्तनम जमील खालिद आदि वरिष्ठ अधिकारी साथ थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।