window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गलतियों से कब सीखे गा बिजली विभाग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 October 2018

गलतियों से कब सीखे गा बिजली विभाग

जिला संवाददाता -विशाल मिश्रा
 
 
उन्नाव-- कहते है कि गलतियों से सीख ली जाए तो उनकी पुनरावृत्ति नहीं होती लेकिन बिजली विभाग शायद इससे कोई सरोकार नहीं रखता। बीते दिन विभागीय लापरवाही से टूटे तार की करंट की चपेट में आकर महिला की मौत गयी थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भी विभाग ने सीख नहीं ली। बीती रात सराय गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार टूटे जिससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। 
 
 
 
मालूम हो कि सोमवार सुबह शहर कोतवाली के मसवासी सराय गांव में एक महिला की टूटे पड़े एलटी लाइन में दौड़ते करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ईडीडी सेकेण्ड के दफ्तर में शव रख कर प्रदर्शन किया था और बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की थी। मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही जर्जर तारों को दुरूस्त कराने का आश्वासन भी दिया था।
 
 
 
लेकिन यह सारी की सारी बाते दफ्तर से शव हटने के बाद आयी गयी हो गयी। सोमवार रात में ही सराय गांव में तकरीबन आधा दर्जन स्थानों पर जर्जर लाइने टूट कर लटकती नजर आयी। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग का रवैया न सुधरा तो उन्नाव शुक्लागंज मार्ग पर जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की ही होगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।