window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - सेवक संघ के द्वारा शस्त्र पूजा के साथ संघ का स्थापना दिवस और दसहरा मनाया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 19 October 2018

फर्रुखाबाद - सेवक संघ के द्वारा शस्त्र पूजा के साथ संघ का स्थापना दिवस और दसहरा मनाया गया

रिपोर्ट फर्रुखाबाद - पुनीत मिश्रा

आज राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में जंग के मैदान में प्रयोग होने वाले सभी हथियारों व निशानों के की वैदिक तरीके से बाहर खुले मैदान में लगाकर उनका पूजन अर्चन किया गया है।



हाथियारो में 81mm,84mm,57mm मोटार,रॉकेट लांचर,एस एल आर रायफल,इंशास रायफल,एके 47,एके56,पिस्टल,एमएमजी,एलएमजी,टेली स्कोप,कार्बाइन मशीनगन,बैण्ड का सामान कम्पास,गाड़ियां, घोड़ा,नीलकण्ठ पक्षी,सफेद कबूतर आदि सभी का पूजन किया गया है।


कमांडेंट ने धर्मगुरु सूबेदार श्यामसुंदर उपाध्याय के द्वारा वेदमंत्रो के साथ सर्बप्रथम सेना के झंडे का पूजन किया उसके बाद घोड़े का,फिर गाड़ियों ,हथियारों का पूजन किया है। विजय का प्रतीक माना जाने बाला पंक्षी नीलकण्ठ का भी पूजन किया है।

सेना में काल से चाहे वह द्वापर,सतयुग,कलयुग हो सभी युगों में जो भी सेना रही वह सभी अपने अस्त्र शस्त्र,का प्रदर्शन करने के साथ पूजन करते चले आ रहे है। दूसरी तरफ राम ने रावण का वध आज के दिन ही किया था उस युद्ध मे सच्चाई से लड़ने वाली सेना की विजय हुई थी।



इन हथियारों की पूजा करना एक परम्परा है लेकिन देश व समाज की रक्षा में सहयोग करने वाले इन हथियारो का ध्यान रखना हमारा कर्तब्य है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयं सेवक संघ के द्वारा शस्त्र पूजा के साथ संघ का स्थापना दिवस और दसहरा मनाया गया

और सभी संघ के सदस्यों ने एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम के संघ कार्यकर्ताओ व बीजेपी नेताओ ने जमकर फायरिंग भी की। शस्त्र पूजन मे संघ के कार्यकर्ताओं सहित बिधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह मौजूद रहे । इस समय फर्रुखाबाद में धारा १४४ लगी है रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर फायरिग की

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।