window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); श्रीवास्तव-छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 October 2018

श्रीवास्तव-छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

तहकीकात न्यूज़ डेस्क

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन महिला थाना प्रभारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज एवं केंद्रीय विद्यालय भिनगा जनपद श्रावस्ती में ऑपरेशनसेल्फडिफेंस कार्यशाला का आयोजन कर वहां की छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में ट्रेनिंग दिया गया तथा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी 100 तथा नारी सुरक्षा दल के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

   

महिला थाना प्रभारी द्वारा बताया कि कोई भी व्यक्ति, शोहदा आपको परेशान करे तो आपको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है उन्हें सबक सिखाने के लिए यूपी-100 या महिला हेल्पलाइन- 1090 की सहायता लेनी चाहिए। यह हेल्पलाइन पूरी तरह से आपकी पहचान को छुपाती है और शोहदों के खिलाफ कार्यवाही करती है। जनपद के प्रत्येक थानों पर नारी सुरक्षा दल का गठन भी हुआ है, जो नियमित रूप से चौराहों, कोचिंग सेंटरों तथा विद्यालयों के आस-पास सादे कपड़ों में घूमते हैं।
      
इस ट्रेनिंग के दौरान महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।