window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - 10 हज़ार घण्टे किसी भी चीज़ के लिए बहुत जरूरी -अपने एफर्ट मत छोड़िए - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 13 November 2018

कानपुर - 10 हज़ार घण्टे किसी भी चीज़ के लिए बहुत जरूरी -अपने एफर्ट मत छोड़िए

ब्यूरो कानपुर -  रवि गुप्ता
 
कानपुर छात्र छात्राओं को रोजगार परक एवं व्यवसाय सम्बंधी जानकारी के साथ ही अवसरों और सम्भावनाओ को तलाशने और उनकी योग्यता का संवर्धन करने के लिए आज क्राइस्टचर्च महाविधालय एक करियर गाइडेंस एंड कैपेसिटी बिल्डिंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला का उद्घाटन विदेश व्यापार के उपमहानिदेशक गगनदीप सिंह ने किया। 
 
 
 
 
बड़े सपने देखें जरूर मुकाम तक पहुंचेंगे

मुख्य अतिथि गगनदीप सिंह ने आज की प्रतिद्वंद्विता के समय में छात्र छात्राओं को विशिष्ट रोजगारों के लिए आवश्यक जानकारी से युक्त होना जरूरी है उन्होंने बताया कि भारत के विकास में युवाओँ का बहुत ही योगदान है और इसके पीछे कौशल विकास एवं क्षमता विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है सही मार्गदर्शन और अथक अभ्यास से छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाएं सहजता से पार कर सकते हैं। उन्होंने जो मुख्य बात छात्रो को बताई वह यह कि बच्चे एक पर्टिकुलर चीज़ पर सोचते है की मुझे इसी को करना है लेकिन उसमें पूरा एफर्ट नही डालते जिस पर उन्होंने कहा कि आप 10 हज़ार घण्टे किसी भी चीज़ पर पूरा एफर्ट डालेंगे प्रैक्टिस करेंगे तो सफल हो सकते है जिस चीज़ पर फोकस करते है उस पर सोचने में संकोच न कीजिये आगे बढिये। 
 
 
 
 
अपने दायरे से थोड़ा बाहर निकलकर सोचिए किसी एक चीज़ पर फोकस्ड न रहें अलग अलग चीज़ों के बारे में सोचे ,कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है बड़े सपने देखें यदि सपने देखेंगे तो वहाँ पहुंचेंगे। प्रयास करते रहे जरूर मुकाम पाएंगे। प्रेशर भी कारण है बच्चे सही करियर का चुनाव नही कर पाते जिससे वे डिप्रेशन में आ जाते है आजकल के दौर में डिप्रेशन हर दूसरे व्यक्ति में दिखाई देती है कोई भी परेशानी हो तो फैमिली से शेयर करे छिपाए नही मेडिकल ट्रीटमेन्ट भी लें। गार्जियंस को भी अपने बच्चों की एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए । बिल्कुल खुले दिमाग से अपना एफर्ट डालते रहिए निश्चित सफलता मिलेगी।
 
उन्होंने छात्रो को नए हुनर सीखने और अपनी रुचि के अनुसार रोजगार का चयन करने की दिशा दिखाई और कहा कि क्षमता ,प्रेरणा और प्रवृत्ति को सही दिशा में विकसित किया जाए तो जीवन मे सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। इस दौरान कालेज के प्राचार्य आरके गुप्ता, डॉक्टर विभा तिवारी,डॉक्टर सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।