window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती - यातायात माह 2018 का शुभारंभ जिलाधिकारी राज शेखर व पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार द्वारा किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

बस्ती - यातायात माह 2018 का शुभारंभ जिलाधिकारी राज शेखर व पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार द्वारा किया गया

जिला संवाददाता बस्ती

आज बस्ती के शास्त्री चौक पर यातायात माह 2018 का शुभारंभ जिलाधिकारी राज शेखर व पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया । विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है । 


कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राज शेखर व पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार द्वारा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराने हेतु सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु सुझाव दिया गया एवं रोड सेफ्टी के प्रति लोगो को जागरुक किया गया । इसी क्रम में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई एवं लोगों को हेलमेट पहनने,सेफ्टी बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया गया । तथा लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरुक किया गया ।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी,क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक सिंह व TSI कामेश्वर कुमार सिंह मय स्टाफ व समस्त क्षेत्राधिकारीगण ,RTO बस्ती और ARTO बस्ती व अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।