window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मुख्यमंत्री को हिन्दू, मुस्लिम, मन्दिर, मस्जिद के साथ साथ अली और बजरंग बली से फुरसत नही है- सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 November 2018

मुख्यमंत्री को हिन्दू, मुस्लिम, मन्दिर, मस्जिद के साथ साथ अली और बजरंग बली से फुरसत नही है- सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी

 चीफ रिपोटर UP  - चन्द्र मोहन तिवारी 

 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश  प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश  सरकार के संरक्षण में विभिन्न जनपदों में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पालिका परिषद के द्वारा विकास की आड में गरीबों को उजाडने का कार्य निरंतर चल रहा है जिसमें गरीब ठेले और खुंचे वाले दुकानदार चपेट में आ रहे हैं और उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करना मुष्किल हो गया है। प्रदेश सरकार यह भूल गयी है कि इन्हीं गरीबों के वोट पाकर उसे सत्ता मिली है।

श्त्रिवेदी ने कहा कि नगर विकास मंत्री को अपने अधीनस्थ विभागों को यह आदेश करना चाहिए कि फुटपाथ के गरीब दुकानदारों, ठेले और खुचे वालों को सर्वप्रथम वेंन्डिग जोन में स्थान आवंटित करे ताकि उन्हें अपना परिवार चलाने में किसी भी प्रकार की परेषानी न रहे उसके पष्चात विकास कार्य सम्पन्न किये जाय। यद्यपि नगर विकास विभाग का सबसे पहला कार्य नागरिक सुविधाओं की ओर ध्यान देना है परन्तु गलियों और नालियों की मरम्मत के साथ साथ नालों की गंदगी पूर्ण रूपेण साफ होने की ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं होता केवल थोडा बहुत कार्य कराकर सम्पूर्ण बजट का पैसा कमीषनखोरी और बंदरबाट में समाप्त हो जाता है और उनके मंत्री महोदय अपनी पीठ अपने आप थपथपाते रहते हैं। 
रालोद प्रदेश  प्रवक्ता ने कहा कि उ0प्र0 की आबादी लगभग 22 करोड है और यहां की सरकारों ने गरीबों की उपेक्षा की है यही कारण है कि प्रदेश  की हजारों फैक्ट्रियां और मिले बंद पडी है जिनमें लाखों मजदूरों की रोजी रोटी चलती थी प्रदेश  की भाजपा सरकार भी इन्वेस्टर समिटि के नाम करोडों रूपया बर्बाद कर चुकी है लेकिन एक भी पुरानी फैक्ट्री या मिल का पुर्नजीवन नहीं कर सकी जिसमें सीधे तौर पर प्रदेश  के मजदूरों को रोजी रोटी मिल सकती थी। ऐसा लगता है कि प्रदेश  के मुख्यमंत्री को हिन्दू मुस्लिम, मन्दिर मस्जिद के साथ साथ अली और बजरंग बली से फुरसत नही है यही कारण है कि भाजपा शासन में गरीब उपेक्षित है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।