window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); निजी टीवी चैनल के संपादक के खिलाफ फर्जी मुकदमे को लेकर कानपुर प्रेस क्लब ने दिया धरना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 22 November 2018

निजी टीवी चैनल के संपादक के खिलाफ फर्जी मुकदमे को लेकर कानपुर प्रेस क्लब ने दिया धरना

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
 
कानपुर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एक निजी टीवी चैनल के संपादक के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवा कर पत्रकार को जेल भेजने के सम्बंध में कानपुर में पत्रकारों ने अपना विरोध स्वरूप धरना दिया शिक्षक पार्क में धरने पर बैठे पत्रकारों ने स्टिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए निजी चैनल के संपादक को तुरंत रिहा किये जाने की मांग की ।इस दौरान धरने पर बैठे पत्रकारों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों का कहना था कि जिस तरह से उत्तराखण्ड सरकार ने पत्रकार के ऊपर मन माने ढंग से कार्यवाही की है वह निंदनीय है ।
 
 पत्रकारों ने उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौपा ।ज्ञापाब के माध्यम से पत्रकारों ने राष्ट्रपति से माग की है कि इस मामले की विस्तृत जांच करा कर उत्तराखण्ड सरकार के खिलाफ कारवाही की जाए ।धरने पर बैठे कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने कहा की जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर निजी चैनल के संपादक उमेश शर्मा को रिहा न किया गया तो पत्रकार सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।