window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर -- प्राइवेट बस में रोडवेज बस ने मारी पीछे से टक्कर एक दर्जन सवारी बुरी तरह घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 November 2018

कानपुर -- प्राइवेट बस में रोडवेज बस ने मारी पीछे से टक्कर एक दर्जन सवारी बुरी तरह घायल

ब्यूरो कानपुर --रवि गुप्ता  

महराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके में दो बसों में आपस में भिड़ंत हो गई जिसमे करीब एक दर्जन सवारी बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया वही रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है




 
सरसौल इलाके के आईटीबीपी बटालियन के पास इलाहाबाद की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने अचानक रोड के किनारे अपनी बस खड़ी कर के सवारी भरने लगी। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसमे पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे प्राइवेट बस में बैठी सवारी बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई। और बस में बैठी सवारी उसमे बुरी तरह फस गई.. घटना के बाद गांव के लोगो ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बस से निकलने का काम शुरू किया वही घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मौके पर मौजूद आईटीबीपी के जवानो ने फसे हुए यात्रिओ को बस से किसी तरह बहार निकाला और पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज किया जा रहा है। 
 
 
एसओ महराजपुर ने बताया की प्राइवेट बस और सरकारी बस में टक्कर हुई है जिसमे लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है सभी को बस से निकाल कर उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनका उपचार किया जा रहा है।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।