window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव-चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 4 November 2018

उन्नाव-चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग


रिपोर्ट -विशाल सिंह

2-चिप्स बनाते समय खौलते हुए तेल से लगी भीषण आग,फैक्ट्री में मचा हड़कंप

3-भड़क रही आग को देखते हुए समय रहते कर्मचारियों को निकाला गया बाहर,आस पास के लोगो मे आग को देखकर मचा हड़कंप

4-सूचना पर पहुंची दमकल गाड़िया व पुलिस,आग बुझाने का प्रयास जारी,कई घंटे बाद फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मिली सफलता

5-लोगो की माने तो फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भी हो सकता है बड़ा हादसा

6-dfo का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है

7-फैक्ट्री में कमियों का मिला जखीरा,
8-फैक्ट्री के अंदर नही थी पाइप लाइन
9-घटना कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर में स्थित चिप्स फैक्ट्री है

10 घायलों को रेस्क्यू कर फैक्ट्री से निकाला गया बाहर



उन्नाव जनपद के अकरमपुर  इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक चिप्स बनाने की फैक्ट्री में लगी आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले  लिया बताते है कि अचानक चिप्स बनाते समय खौलते हुए तेल से अचानक आग लग गयी. तेज़ी से भड़की आग को देखकर पूरी फैक्ट्री में भगदड़ मच गई और सभी फैक्ट्री कर्मचारियों को सुरक्षित वहाँ से निकाल लिया गया. वहीं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया.आनन फानन लोगों ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक पहुंची आग विकराल रूप ले चुकी थी. आग का विकराल रूप देख आसपास के क्षेत्रीय लोग भी डर गए. प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो फैक्ट्री का बायलर फटने से बड़ा हादसा हो सकता है. वही दमकल की टीम आग बुझाने में घंटों मशक्कत करती रही. घंटों मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।