window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सरकार तत्काल छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये - अनूप पटेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 29 November 2018

सरकार तत्काल छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये - अनूप पटेल

चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी 


गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए लगभग दो माह बीत रहा है लेकिन प्रदेश के गन्ना किसानों का खेतों में अभी भी गन्ना खड़ा है, प्रदेश की योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते चीनी मिलों द्वारा गन्ने की बिक्री के लिए जो गन्ना पर्ची किसानों को दी जा रही है उसमें तीन दिन का समय सीमा निर्धारित है, जिसके चलते किसानों को अपना गन्ना मिलों पर बिक्री के लिए काफी कठिनाइयां पैदा हो रही हैं और वह अपनी खून-पसीने की कमाई को औने-पौने दामों में बिचैलिये के हाथों बेंचने के लिए मजबूर हो रहा है।  

 फोटो गूगल स्रोत


 उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल ने आज जारी बयान में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पाकिस्तान से 50 लाख डालर(लगभग पैंतीस करोड़) की चीनी आयात कर रही है जिससे बाजार में   पाकिस्तान से आयात की गयी चीनी धड़ल्ले से बिक रही है और जो प्रदेश की चीनी मिलों की चीनी है वह बाजार से बाहर हो रही है, जिसका दुष्परिणाम किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
 प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में छुट्टा जानवरों ने किसानों का जीना दूभर कर दिया है। किसान दिन-रात अपनी फसल की रखवाली कर रहा है और थोड़ी सी भी चूक होने पर पूरी की पूरी फसल छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने अन्ना जानवरों से फसल बचाने के लिए बाड़ लगाना शुरू किया लेकिन कई जनपदों में जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि यदि किसान बाड़(तार) लगायेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। सरकार का यह निर्णय किसानों पर दोहरी मार है। एक तरफ जहां शासन-प्रशासन अन्ना जानवरों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है वहीं यदि किसान तार का बाड़ लगाकर अपनी फसलों की सुरक्षा करता है तो उस पर प्रशासन कार्यवाही कर प्रताड़ित करता है। 
  फोटो गूगल स्रोत

 प्रवक्ता ने कहा कि सरकार तत्काल छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये और किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए बाड़ लगाने की छूट दे और सरकार भी अनुदान देकर किसानों की मदद करे। 
 डाॅ0 पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में चल रहे किसानों के संसद मार्च आन्दोलन का समर्थन करती है और देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अविलम्ब लागू किये जाने की मांग की है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।