window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज में झंडा दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में ध्वज फहराकर सलामी दी गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 23 November 2018

कन्नौज में झंडा दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में ध्वज फहराकर सलामी दी गई

 रिपोर्ट=मोबीन मन्सुरी
 
कन्नौज में झंडा दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में ध्वज फहराकर सलामी दी गई।  इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने सभी पुलिस कर्मियों को विधि सम्मत के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।  
 


ध्वज दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय व सभी क्षेत्राधकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर झंडा फहराया गया व सलामी दी गई। आपको अवगत कराते चले कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को ध्वज प्रधान किया गया था।  23 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथि है । पुलिस झंडा दिवस के पावन अवसर पर जनपद के सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों द्वारा शपथ ली गई, कि हम पी‌ढित व्यक्ति को न्याय दिलाने के अपने विधि सम्मत दायित्वों का निर्वहन पूरी दृ‌‌ढ़ता, निष्पक्षता और संवेनशीलता के साथ करेंगे, जिससे जनता एवं पुलिस के बीच विश्वसनीयता के एक नए युग का सूत्रपात हो तथा पुलिस की उज्ज्वल छवि में और अधिक निखार हो ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।