window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश वाईक रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 16 November 2018

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश वाईक रैली

तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश वाईक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटर साइकिलें निकलकर कमल संदेश के साथ गांव, गली, सड़क, चैराहों पर विजय शंखनाद करेगी। 



प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, मोटर साइकिलों पर सवार होकर बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे। सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। लोकसभा केन्द्रों से सुबह 11 बजे बाइक रैली कमल संदेश देने के लिए कूच करेगी। 


प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे। बाईक रैली में क्षेत्र व जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता बाईक रैली को ऐतिहासिक बनाएंगी।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को कमल संदेश बाईक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर तथा डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक पर सवार होकर कमल संदेश बाईक रैली का नेतृत्व करेंगे।

  शुक्ला ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चैधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, श्रीमती कांताकर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरूषोत्तम खडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रूखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, कुंवर सिंह तंवर अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी गौतमबुद्धनगर, सदस्य राज्यसभा विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, सदस्य विधान परिषद अशोक धवन इलाहाबाद, अरूण पाठक हमीरपुर, जयपाल ब्यस्त सम्भल, प्रदेश सरकार में मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भावानी सिंह बरेली, रत्नाकर  मछलीशहर, अजय  गाजियाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच, महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी, मानवेन्द्र सिंह बांदा, रंजनीकांत महेशवरी मथुरा, अश्वनि त्यागी कैराना, धर्मेन्द्र सिंह देवरिया में कमल संदेश बाईक रैली में बाईक पर सवार होंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।