Thursday, 1 November 2018
सरदार पटेल जी राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रतिमूर्ति थे - सुभाष पाठक
चीफ रिपोटर up चन्द्र मोहन तिवारी
अखण्ड भारत के शिल्पी, भारत रत्न एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष आर0 पी0चौधरी के द्वारा किसान दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया गया है।
लखनऊ में रहने वाले पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारीगण सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे पटेल जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें भाव भीनी श्रद्धान्जलि दी गई तत्पश्चात सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल जी राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रतिमूर्ति थे।उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर ही हम उनके सपनों का भारत बना सकते हैं ।आज हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे नेता नीतीश कुमार पटेल जी के बताए हुए रास्ते पर चल कर बिहार में किसानों के हित में कार्य कर के उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सुभाष पाठक, अनुपम सिंह, रजनी गुप्ता, कीर्ति द्विवेदी,संतोष कुमार झा, सुशील त्रिवेदी,आर0 के0चौहान,कान्त वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, सुप्रिया श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, राजेन्द्र गुप्ता,सरोज कुमार गुप्ता, अखिलेश गौतम, नमन श्रीवास्तव, राजेश यादव, घनश्याम सिंह, कुसुम देवी, सज्जन वर्मा, पवन गुप्ता,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Tags
# States
Share This
About tahkikat news
States
Tags:
States
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

पटेल जी ने राष्ट्र को अखण्डता के सूत्र में पिरोया
ReplyDelete