window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); चीन ने नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया , कर सकता है भारत की सीमा पर तैनात - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 13 November 2018

चीन ने नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया , कर सकता है भारत की सीमा पर तैनात

मिडिया डेस्क

चीन ने नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया जो हवा में निशाना लगाकर ड्रोन, निर्देशित बमों और मोर्टार को नष्ट करने में सक्षम है. सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के ज्युहाई शहर में आयोजित एयर शो में इस नई प्रणाली का प्रदर्शन किया गया.







खबर के अनुसार, इस प्रणाली को बड़ी आसानी से भारत की सीमा से सटे तिब्बत के पठार और दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में तैनात किया जा सकता है. वाहन चालित इस प्रणाली का नाम एलडब्ल्यू 30 लेजर रक्षा हथियार प्रणाली है.

इसे देश के सबसे बड़े मिसाइल निर्माताओं में शामिल चीन एरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने विकसित किया है.

इससे पहले बीते जुलाई माह में अमेरिका के एक सैन्य अधिकारी ने खुलासा किया था कि सितंबर 2017 के बाद से अब तक 20 तरह की अलग-अलग घटनाओं में अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने के लिए लेजर हथियारों का इस्तेमाल किया गया. सेना प्रवक्ता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर सीएनएन को बताया था कि ये लेजर किरणें अमेरिकी विमानों पर फ्लैश की गई और इसमें चीन का हाथ होने का अंदेशा है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।