window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); राम मंदिर बनवाने के लिए संत देवकी नंदन ठाकुर ने दस हजार भक्तो के साथ कानपुर की सडको पर निकाली रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 18 November 2018

राम मंदिर बनवाने के लिए संत देवकी नंदन ठाकुर ने दस हजार भक्तो के साथ कानपुर की सडको पर निकाली रैली

 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 
 
राममंदिर को लेकर बीजेपी सरकार के ढुलमुल रवैये से शायद अब संत समाज भी वाकिब हो गया है इसलिए वे अब सीधे अपने भक्तो के साथ सडको पर उतर कर  बीजेपी को अहसास कराना  चाहते है की देख लो जिस  जनता ने वोट देकर आपको को सत्ता में पहुंचाया था वह किसके साथ खड़ी है 

राममंदिर को लेकर बीजेपी सरकार के ढुलमुल निति को लेकर अब संत समाज ने नया पैतरा अपनाया है बीजेपी सरकारों को  आयना दिखाने के लिए अब संतो ने अपने भक्तो के हुजूम को राममंदिर के लिए सडको पर उतरना शुरू कर दिया है इसका एक नजारा आज भगवत कथा वाचक  संत देवकी नंदन  ठाकुर ने कानपूर में  पेश भी कर दिया आज ठाकुर जी ने राममंदिर बनवाने के लिए अपने  दस हजार भक्तो को  कानपूर की सडको उतार दिया महिलाओं पुरुषो और छोटे छोटे बच्चो के साथ बड़ी रैली निकाल कर देवकी नंदन ठाकुर ने  बीजेपी सरकारों को एक तरह से  यह अहसास कराने की कोशिस की अगर आपने राममंदिर नहीं बनवाया तो यही जनता आपको सबक सीखा देगी ,
 
 राम मन्दिर निर्माण के लिए जन जागृति के लिए शांति पद यात्रा में लगभग 10 हज़ार की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा आगे आगे कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर जी और पीछे भक्त जोश के साथ इस यात्रा में शामिल हुए जहां सभी जय श्री राम जय श्री राम के नारे के साथ इस यात्रा में शामिल हुए और सबने ज़ोर शोर से इस यात्रा में एकजुट होकर स्वामी देवकीनन्दन ठाकुर के साथ मोतीझील पंडाल से आनंदेश्वर मन्दिर तक एक विशाल शांति पद यात्रा निकाली। 
 
वही उन्होंने इस पद यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस यात्रा का मतलब यही है कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम इस यात्रा के जरिये अपने मन और ह्रदय की बात को वहां तक पहुंचा सके। हम सनातनी है प्रेम और शांति से बात रखते है आखिर हमे एक सीमा बता दी जाए कि कितना इंतज़ार करना है। सुप्रीम कोर्ट में इतने लोग अर्जी तो डाल नही सकते इसलिए हम सभी मिलजुलकर जा रहे है कोर्ट इसे अर्जी ही समझे। भारत मे सम्विधान भी कहता है कि भावनाओ की कद्र है। 
 
इतनी बड़ी सेना के साथ यह सबके मन मे है यहाँ दिव्यांग भी है बच्चे ,बूढ़े सब है। सबके मन मे बस राम मंदिर निर्माण की ही बात है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई बड़ा दिल दिखाए यह कह दे अयोध्या राम की है राम मंदिर बनाये निश्चित तौर पर कह रहा हूँ कि चाहे पूरा जीवन लगाना पड़ जाए मुझे मैं उनके लिए सुंदर से मस्जिद बनवा देंगे बस वह मन्दिर के लिए बड़ा दिल दिखाए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।