window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 5 November 2018


तहकीकात न्यूज़ डेस्क

भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में एक लाख से अधिक प्रोफेशनल्स को पार्टी से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का निर्णय लिया गया। प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ आने वाले समय में प्रदेश, क्षेत्र व मण्डल स्तर पर से के बीच प्रदेश भर में सम्मेलन व संगोष्ठियों का आयोजन करेगा।



भाजपा प्रदेश मुख्यालय के माधव सभागार में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियांे ने आगामी कार्यक्रमों के लिए मंथन किया। प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी शिव कुमार पाठक ने कहा कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ व्यवसाइयों के मध्य पहुंचकर उनको पार्टी से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के कार्य में जुटे। व्यवसायिक प्रकोष्ठ जनवरी में अभूतपूर्व प्रदेश स्तरीय प्रोफेशनल्स कानक्लेव करेगा, जिसकी सफलता प्रकोष्ठ के एक-एक सदस्य की कर्मठता पर निर्भर होगी। मोदी सरकार द्वारा एक देश-एक टैक्स की व्यवस्था लागू की जिससे व्यापारियों को व्यवसाय करने में आसानी हुई। मोदी सरकार की मुद्रा योजना से 14 करोड़ छोटे व युवा व्यापारियों को ऋण मिला। स्टार्टअप, स्टैण्डअप योजनाओं से व्यापारी लाभान्वित हुए। जीएसटी और बिमुद्रीकरण से छोटे से लेकर बड़े तक सभी व्यापारी राहत महसूस कर रहे है।
 
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक ओ0पी0 मिश्रा जी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद व्यापारी सुरक्षित हुआ है, व्यापारियों का मान, सम्मान और स्वाभिमान अक्षुण्य हुआ है। बसपा और सपा सरकार में जो उद्योगों का प्रदेश से पलायन हुआ उसको पुनः स्थापित करने के दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अभूतपूर्व निर्णय लिये गये है। यूपी इनवेस्टर समिट का सफल आयोजन इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर लगाम से प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बना है।    

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।