window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर-कमाल की है योगी सरकार,और उनकी पुलिस जो पीड़ित है उसीको भेजा जेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 9 November 2018

सुल्तानपुर-कमाल की है योगी सरकार,और उनकी पुलिस जो पीड़ित है उसीको भेजा जेल

 
रीतू श्रीवास्तव@ तहकीकात न्यूज प्रभारी


सुल्तानपुर:कादीपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय अंधेर नगरी चौपट राजा वाली भूमिका निभाते हुए नजर आए पीड़ित पक्ष का आशियाना उजड़ ने के बाद भी प्रभारी महोदय के ऊपर इस बात पर शक हो रहा है। कि क्या प्रभारी महोदय के ऊपर किसी नेता,विधायक, का दबाव तो नहीं है।या रिश्वत के बल पर गरीबों का आशियाना उजाड़ने में तो नहीं लगे हैं।
 
 
मामला गोपालपुर नवाजगढ़ का है। जहां पर कल दिनांक 8/11/18 को दो पक्षों में खेत में पाइप बिछाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद की सूचना कोतवाली प्रभारी को पूर्व में भी दी जा चुकी थी।लेकिन आज सुबह विपक्षी गढ़ अशोक यादव,उमेश यादव,कर्म देव यादव,जियालाल,ज्ञानेंद्र,विजय,मुलायम यादव,महंत यादव,यह लोग गांव के कुछ लोगों को मिलाकर सुबह लश्कर के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर अचानक हमला कर दिए जिसमें कोतवाली प्रभारी पीड़ित पक्ष के ही 9 लोगों को थाने के लॉकअप में लाकर डाल दिए जिसमें 12 से 15 वर्ष के अंदर तीन बच्चे व महिलाओं समेत कुल 9 लोग हैं राजा साहब अपने राजगद्दी का दुरुपयोग करते नजर आ रहे हैं।
 
आखिर सुल्तानपुर के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक महोदय आखिरकार कादीपुर जैसे संवेदनशील विधानसभा में चौपट राजा को क्यों बैठा रखे हैं। यह भी बहुत बड़ा प्रश्न है।इस मुद्दे को लेकर कादीपुर में तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के ऊपर भी सवालिया निशान लग रहा है की भ्रष्ट अधिकारियों के वजह से क्यों सवालिया निशान लग रहा है। लोगों के बीच इस बात पर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सुल्तानपुर जिले में स्पेक्टर रैंक के अधिकारी नहीं है जो डबल स्टार रैंक के अधिकारी को कोतवाली का प्रभार सौपा जा रहा है।

वैसे भी जिले के पूर्व कप्तान को सिर्फ इसलिए हटाया गया था कि उनके कार्यकाल में घटनाए कम नही हुई,अब नए कप्तान से जनता को ढेर सारी उमीदे थी लेकिन अब जनता की उमीद टूटती जा रही है,जनता किससे गुहार लगाए, सुरक्षा कैसे पाय जिम्मेदार पुलिस कादीपुर हमेशा से बिपच्छि से पैसा लेकर पीड़ित को ही जेल भेज दिया जाता है,कादीपुर पुलिस हमेसा विवादों के घेरे में रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।