window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर - शिक्षकों की समस्या को लेकर 12 दिसम्बर को धरना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 December 2018

गोरखपुर - शिक्षकों की समस्या को लेकर 12 दिसम्बर को धरना

ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
 
 
गोरखपुर शिक्षक हित को प्रभावित करने वाले समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के द्वारा 12 दिसम्बर को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना का आह्वान किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना का आयोजन किया गया है ।
 
 
प्राथमिक शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में 12 दिसम्बर को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना का आह्वान किया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने बताया कि सरकार के द्वारा शिक्षकों से ज्यादा की उम्मीद की जाती है किन्तु शिक्षकों की क्या जरूरत है इसपर ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे शिक्षकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
 
मांग के संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलयन शासनादेश आया है जो बेसिक शिक्षा नियमावली के विपरीत है इसे सरकार द्वारा वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि शैक्षिक हित में विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद अति आवश्यक है। अतः सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद बहाल किए जाने चाहिए।
 
इसके अलावा उन्होंने बताया कि धरने के दिन अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण ,नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन शिक्षकों की पदोन्नति , सरकार द्वारा स्वेटर के लिए दिया जा रहा धन , खेलकूद के लिए दिया जा रहा धन आदि मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराया जाएगा।भक्तराज राम त्रिपाठी ने धरने को सफल होने की बात कही और बताया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ सदैव तत्पर रहता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।