window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - ओवैसी का पुतला जलाकर हिन्दू महासभा का विरोध प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 December 2018

फर्रुखाबाद - ओवैसी का पुतला जलाकर हिन्दू महासभा का विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
 
मुस्लिम नेता ओवैसी द्वारा विवादित बयान देने के बाद से लगातार हिन्दू संगठनों में उबाल बढ़ता रहा है हर जगहों पर ओवैसी के पुतला बनाकर उसको आग ले हवाले किया जा रहा है। 

आज शहर के त्रिपोलिया चौक पर हिन्दू महासभा के युवा मोर्चा ने ओवैसी का पुतला बनाकर उसके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे आग के हबाले कार्यक्रम दिया है।हिन्दू महासभा के प्रदेशीय नेता राजेश मिश्रा ने कहा की देश का प्रधानमंत्री हर जाति धर्म के लोगो का है साथ देश के प्रधानमंत्री कभी धर्म भावना से काम नही करते है। फिर भी इस ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिंदुओ के ऊपर जो बयान दिया है वह देश के लिए बहुत गलत है उसका हम हिन्दू संगठन पुरजोर विरोध करते है साथ प्रदेश सरकार से मांग करते है कि ओवैसी जिस प्रकार से बयान बाजी कर रहा है 
 

 
वह देश विरोधी है इसलिए उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जिससे इस प्रकार की मानसिकता रखने वाला नेता देश को बांट न सके। यदि ऐसा नही किया जाता है तो जो आग जिलो से शुरू होकर प्रदेश तक उसके बाद दिल्ली तक अपने आप फैलती नजर आयेगी क्योकि हर धर्म का सम्मान अपनी जगह पर बहुत अधिक होता है किसी के धर्म के बारे गलत बोलना देश द्रोह के बराबर है। यदि कभी भी ओवैसी कार्यक्रम जिले में होता है तो उसको नही होने दिया जायेगा। हिंदुओ का अपमान हमारा संगठन विल्कुल बर्दास्त नही करेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।