window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ - अपना दल के तीखे तेवर से भाजपा की परेशानी और बढ़ गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 December 2018

लखनऊ - अपना दल के तीखे तेवर से भाजपा की परेशानी और बढ़ गई

by - तहकीकात न्यूज़ डेस्क  

अपना दल (एस) के तीखे तेवर से भाजपा की परेशानी और बढ़ गई है। पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारा और मंत्री पद की दावेदारी समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जो मतभेद को बढ़ा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व इस मतभेद को दूर करने की कोशिश में लगा है।


अपना दल प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़े बयान देने और कड़ा रुख अपनाने के बीच केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए वही उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर तो पहले से ही विद्रोही तेवर दिखा रहे थे लेकिन, केंद्र में मंत्री और अपना दल एस की संयोजक अनुप्रिया पटेल की उपेक्षा का मुद्दा उठाकर उनके पति और पार्टी के अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने नया मोर्चा खोल दिया है। भाजपा अपने स्तर से गठबंधन पर कोई आंच नहीं आने देना चाहती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को आशीष सिंह पटेल को फोन किया जबकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पिछड़ा मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक का कहना है 'अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलने का भाजपा का इतिहास रहा है। कहीं कोई गलतफहमी है तो संवाद के जरिये हल हो जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।