window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गुजरात की जनता अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 14 December 2018

गुजरात की जनता अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी (जिला कच्छ-भुज) गुजरात के जिलाध्यक्ष  सहदेव सिंह यादव के नेतृृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया।


सहदेव सिंह यादव के साथ प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री गौरव तिवारी, मनोज यादव एवं वशिष्ट नारायण तिवारी शामिल थे। गुजरात के समाजवादी साथियों ने कहा कि गुजरात में कच्छ-भुज की जनता में अखिलेश यादव की व्यापक लोकप्रियता है। यहां के लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं।अखिलेश यादव के नेतृृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है, उनकी वहां चर्चा है और लोग उनसे प्रभावित हैं।
     
 सहदेव सिंह यादव ने कहा कि गुजरात के लोगो को यह विश्वास हो चला है कि अखिलेश यादव की नीतियों सेें ही राज्य का विकास और जनता का हित हो सकता है। उन्होने कहाकि गुजरात की जनता अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।