window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - देश में हो रही आतंकी हमलों को देखते हुए फर्रुखाबाद पुलिस ने चलाया सर्च अभियान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 December 2018

फर्रुखाबाद - देश में हो रही आतंकी हमलों को देखते हुए फर्रुखाबाद पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

रिपोर्ट:-- पुनीत मिश्रा 
देश में हो रही आतंकी घटनाओं को लेकर फर्रुखाबाद का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। मंगलवार को खुफिया विभाग के अधिकारियों और फॉरेन सिस टीम ने एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। 



जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर संपूर्ण कलेक्ट्रेट में डॉग स्क्वाड के माध्यम से चेकिंग चप्पे-चप्पे पर की गई। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। मोटरसाईकिल की डिग्गी तथा नागरिकों की भी जांच पड़ताल की गई। 


खुफिया विभाग के अधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित प्रत्येक कार्यालय में पहुंचे, और उन्होंने गहनता से जांच पड़ताल की। बताया गया कि देश में बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए यह चेकिंग शुरू की गई है। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा, इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।