window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी :-आज बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 December 2018

वाराणसी :-आज बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया

कैलाश सिंह विकाश ब्यूरो वाराणसी


सी एन आई चर्च तेलियाबाग वाराणसी में आज बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया जिसमें तमाम क्रिश्चन लोगों ने भाग लिया। ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस के त्यौहार को एक दूसरे को बधाई देखते हुए पूरे साल खुश एवं स्वस्थ रहने की शुभकामना दी।



साथ में मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे का अभिवादन किया चर्च के पास्टर कुशल प्रकाश एवं विशाल लुक ने बताया कि यह त्यौहार हम ईसाई समुदाय के लोग प्रतिवर्ष मनाते हैं इस त्यौहार का मनाया जाना इस बात का संदेश है कि आज के ही दिन हमारा उद्धार करता पिता परमेश्वर इस संसार में आया और हमारे पापों के लिए उसने अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिससे कि हमारे द्वारा किए गए पाप से हमें और हम सभी समस्त मनुष्य जाति को पापो से छुटकारा दिला सके। आज के दिन यीशु क्रिस्ट पैदा हुए और पूरे संसार में सुख एवं शांति का राजा कहे जाने वाला यीशु कृष्ट इस धरती पर एक बार फिर से जन्म लिया है। इस त्यौहार को हम सभी लोग खुशी ख़ुशी हर साल मनाते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।