window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर का ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहे- महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 7 December 2018

किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर का ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहे- महेन्द्र नाथ पाण्डेय


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वाराणसी में विधानसभा शिवपुर के बराई, उमराह, बरबसपुर और पियरी में पदयात्रा का मार्गदर्शन किया। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि 403 विधानसभाओं में 2400 से अधिक टोलियो में भाजपा के दो लाख से अधिक कार्यकर्ता प्रतिदिन जनता के दरबार में दस्तक दे रहे है। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास के संकल्प से गरीब, शोषित, वंचित, महिला, किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर का ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहे है। महात्मा गांधी जी के 150वें जयन्ती वर्ष में मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लेखा जोखा एवं जानकारी लेकर भाजपा जनता के द्वार तक पहुंच रही है। एक दिसम्बर से प्रारम्भ हुई पदयात्रा जन-जन के मन तक पहुंची है। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा हर गली, मुहल्ला नुक्कड़ और चैपाल तक पहुचेगी। प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश, क्षेत्र, मण्डल व बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता के रूप में जनता के दरबार में उपस्थित हो रहे है।  

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा प्रमुख जसवंत सिंह सैनी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा लखनऊ के त्रिवेणी नगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी कैन्ट मध्य क्षेत्र में पदयात्रा में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी सुलतानपुर, लक्ष्मण आचार्य वाराणसी, वीएल वर्मा आगरा,प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सम्भल, पंकज सिंह गौतमबुद्धनगर, गोबिन्द नारायण शुक्ल व विद्यासागर सोनकर लखनऊ व सलिल विश्नोई वाराणसी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़ में पदयात्रा में सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।