window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - एसपी कार्यालय में कार्यरत दीवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 December 2018

फर्रुखाबाद - एसपी कार्यालय में कार्यरत दीवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आवास पर कार्यालय में कार्यरत प्रधान आरक्षी राजा राम की संदिग्ध  परिस्थितियों में मौत हो गई। राजाराम औरैया जिले का रहने वाला था ।उसका परिवार कानपुर केशव नगर में रह रहा है प्रधान आरक्षी राजा राम जुलाई 2018 में कानपुर से यहां तबादले पर आया था।




वह आईजी कार्यालय में कार्यरत था मौजूदा समय में सिपाही फतेहगढ़ कोतवाली के नदिया मोहल्ले में रह रहा था। उसकी एकाएक हालत बिगड़ गई नदिया के रहने वाले रामवीर उसे आनन फानन लोहिया अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सिपाही की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है महकमे के आला अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिपाही की मौत किस कारण से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा फिलहाल सिपाही के परिजनों को कानपुर नगर और औरैया में सूचना भेज दी गई है पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है सिपाही का शव लोहिया  अस्पताल में रखा हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।