window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ -जाती और धर्म में बाटने की मंशा पर निर्णायक रोक लगेगी। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 December 2018

लखनऊ -जाती और धर्म में बाटने की मंशा पर निर्णायक रोक लगेगी।



 लखनऊ - चीफ रिपोर्टर चन्द्र मोहन तिवारी 
भरतपुर की जनता का राष्ट्रीय लोकदल की ओर से डॉ. सुभाष गर्ग को अपना आशीर्वाद देकर जिताने के लिए हार्दिक आभार। राजस्थान में ‘मज़बूत राजस्थान म्हारो’ का नारा और एक महत्वाकांक्षी अजेंडा लेकर हम जन विरोधी भाजपा की राज्य सरकार के सामने एक राजनीतिक विकल्प को लेकर पेश हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस के साथ गठजोड़ के प्रत्याशियों को जिताने में भरपूर प्रयास करने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।यह विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं था।
 
इसमें भारतीय संविधान और उसका उदारवादी, पंथ निरपेक्ष स्वरूप दांव पर था जिसे बचाने में राजस्थान की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करके बहुत बड़ा योगदान किया है। इन चुनावों का संदेश पूरे देश में जाएगा और बीजेपी की किसान विरोधी नीतियों और समाज को जाती और धर्म में बाटने की मंशा पर निर्णायक रोक लगेगी। 


राष्ट्रीय लोकदल पिछड़ों, किसानों, छोटे व्यापारी, दलितों, युवा, महिलाओं, कमेरों, व तमाम कमजोर और वंचित तबकों के अधिकारों और आजीविका के संरक्षण के लिए समर्पित हैं। राजस्थान के जन आदेश का सम्मान रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौधरी अजित सिंह जी ने राष्ट्रीय लोकदल के विधायक को निर्देशित किया है कि वो अखिल भारतीय कांग्रेस की स्थिर सरकार बनाने में सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।