window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज -डीएम के नाम से सुसाइड लेटर लिख, कर्ज में डूबे किसान ने कर ली आत्महत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 10 December 2018

कन्नौज -डीएम के नाम से सुसाइड लेटर लिख, कर्ज में डूबे किसान ने कर ली आत्महत्या


रिपोर्ट -मोबीन मंसूरी
यूपी के कन्नौज जिले में कर्ज में डूबे आलू किसान द्वारा आत्महत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। किसान ने आत्महत्या करने से पहले डीएम कन्नौज के नाम से सुसाइड लेटर भी लिखा।  मृतक किसान ने सुसाइड लेटर में अपनी मौत के पीछे नोट बंदी व कर्जदारों को बताया है।  फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

मामला गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के सियरमऊ गाँव का है यहाँ रहने वाला मृतक किसान सुभास पाल आलू की खेती करता था। सुसाइड नोट में सुभास पाल ने लिखा कि नोट बंदी के समय उसको करीब 22 लाख रूपए का घाटा हुवा था जिसमे उसके आलू सड़ गए थे। उसने कोल्ड मालिकों पर भी आरोप लगाया उसने लिखा कि लिली और जसोदा कोल्ड में उसने आलू रक्खा था कोल्ड वालो ने उसका आलू जानवरो को खिला दिया और कुछ आलू बेच भी लिया। जब वह कोल्ड मालिकों से अपना आलू व पैसा मांगता तो उसको मायूसी मिलती थी इधर उस पर बैंक और अन्य ब्यापारियों का काफी कर्जा हो गया था। कर्जदार उसको परेशान किया करते थे। उसने लिखा की लोग उसको पागल कहते थे लेकिन वह पागल नहीं था नोट बंदी से परेशान था उसने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखे थे लेकिन उसकी दिक्कते कम न हुयी। घर पर दो बेटियों का बोझ था वह जब ज्यादा परेशान हो गया तब उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुभास पाल पर काफी कर्ज हो गया था इसकारण वो परेशान रहते थे जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल दोहरे ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है उन्होंने कहा की किसान की आत्महत्या के जिम्मेदार लोगो पर शख्त कार्यवाही हो और सरकार पीड़ित परिवार को मुवाबजा दे। 

सुचना पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की तहरीर व सुसाइड के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच में जो भी दोषी सामने आएंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए कोशिश की जाएगी।  

1 comment:

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।