window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - भाजपा को चुनाव आते ही राम मन्दिर का मुद्दा नजर आने लगता , देश में हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे - रघुराज सिंह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 December 2018

कन्नौज - भाजपा को चुनाव आते ही राम मन्दिर का मुद्दा नजर आने लगता , देश में हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे - रघुराज सिंह

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी 
कन्नौज में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए रघुराज सिंह ने भाजपा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम मन्दिर का मुद्दा नजर आने लगता है।  भगवान को बांटने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के लोग करते हैं। भगवान हनुमान जी को दलित बताने का कार्य इन्हीं लोगों द्वारा किया गया, जबकि भगवान की कोई जाति नही होती। तो वहीँ सपा को ही भाजपा की बी टीम बता दिया।  



बुलन्दशहर की घटना को लेकर सिंह ने भाजपा की सहयोगी आरएसएस व बजरंग दल पर सह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप देखिए बुलंदशहर की जो घटना है, हिंदू संगठन के नाम पर बजरंग दल के नाम पर पूरे देश में हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का जो संगठन है, आर० एस० एस० के लोग देश को ही नहीं पूरे प्रदेश को बांटने का काम कर रहे हैं। बुलंदशहर में जो कांड हुआ आप जानते हैं कि इस इस कांड में किस संगठन का हाथ है क्यों नहीं गिरफ्तार हो रहे हैं, यह लोग  आप देश की सत्ता में है । 

भाजपा की बी टीम है सपा 


अखिलेश पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आप बी टीम की बात कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में अभी चुनाव राजस्थान में चुनाव हो रहा है। अगर यह भाजपा को जिताने के काम नहीं कर रहे हैं तो क्यों कर रहे हैं। वहां पर चुनाव मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का क्या है कांग्रेस को क्यों नहीं समर्थन दिया ,मेरे ऊपर ब्लेम लगा रहे हैं भाजपा को जिताने के कार्य कर रहे हैं भाजपा की बी टीम तो आप हैं। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।