window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); प्रियंका गांधी महासचिव के नेतृत्व में नम्बर एक ताकत बनकर उ0प्र0 में खड़ी होगी -राजबब्बर सांसद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 23 January 2019

प्रियंका गांधी महासचिव के नेतृत्व में नम्बर एक ताकत बनकर उ0प्र0 में खड़ी होगी -राजबब्बर सांसद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उ0प्र0 का प्रभारी तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद को राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उ0प्र0 का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बुलन्दियों तक बढ़ा दिया है,


आने वाले दिनों में उ0प्र0 कांग्रेस हमारे आदरणीय प्रभारी महासचिव के नेतृत्व में नम्बर एक की ताकत बनकर उ0प्र0 में खड़ी होगी और 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सांसद जीतकर भारत की संसद में कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिलाने एवं आदरणीय राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में अग्रणी भूमिका निभायेेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में यह घोषणा करने के बाद कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव एवं उ0प्र0 प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी पार्टी का चेहरा होंगीं निश्चित तौर पर यह हमारे प्रदेशवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी खुशी का क्षण है। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।
 
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उक्त घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में खुशी का प्रदर्शन करते हुए मिठाइयां बांटी एवं आतिशबाजी कर गगनभेदी नारे लगाये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।