window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर -- उम्र की दहलीज पार कर चुकी 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ हुआ रेप , इलाज के दौरान मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 4 January 2019

कानपुर -- उम्र की दहलीज पार कर चुकी 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ हुआ रेप , इलाज के दौरान मौत

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

कानपुर में यूं तो क्राइम को कंट्रोल करने में ऑपरेशन लंगड़ा जोरो पर है लेकिन महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ व बलात्कार जैसी घटनाओं को काबू करने में कानपुर पुलिस पूरी तरह फेल नजर आ रही है। हद तो तब हो गई जब एक 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मानवता की धज्जियां उड़ाता हुवा एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी दादी की उम्र के बराबर की व्रद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला , जिससे बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र जूही डिपो का है यहां की रहने वाली वृद्ध महिला अपने घर मे सो रही थी तभी पड़ोस का रहने वाला 25 वर्षीय युवक अमर नशे में धुत्त में महिला के घर में घुस गया। और महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला।घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब बुजुर्ग महिला के नाती अपनी दादी के साथ हो रहे इस जघन्य अपराध को देखा। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी घटना से गुस्साए लोगो ने युवक को पकड़ कर पहले उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के  हवाले कर दिया। जिसके बाद मौके पर  पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसकी मौत हो गई  महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


दीपक ने बताया कि उसकी दादी कमरे में अकेले सो रही थी देर रात को पड़ोस का रहने वाला युवक अमर नशे में आया और दरवाजा बन्द कर के दादी के कमरे के अंदर चला गया। जब रात को वो दादी को देखने गया तो दरवाजा अंदर से बन्द था जिसके बाद उसने दादी को काफी आवाजे दी। जिसके बाद जब दरवाजा खुला तो वह हैरान रह गया युवक अमर उसकी दादी के साथ युवक लेटा हुआ था जिसके बाद परिजनों को बुलाया। और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने उसने पूरी घटना कुबूल कर ली।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।